प्याज पर 40 प्रतिशत कर लगाने के विरोध में ब्लॉक कांग्रेस ने जलाया प्रधानमंत्री का पुतला

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

देवास-  केंद्र सरकार द्वारा ब्याज पर 40 प्रतिशत कर लगाने को लेकर देश एवं प्रदेश का किसान आक्रोशित है। इसी को लेकर विजयागंज मंडी में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सूरज सिंह चावड़ा के नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया। इस अवसर पर विशेष रूप से उपस्थित शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी ने कहा कि प्याज पर केंद्र सरकार द्वारा 40 प्रतिशत का जो कर लगाया गया है, वह अनुचित है। जब केंद्र में कमलनाथ जी उद्योग व्यापार मंत्री थे।

तब तब डालर चने का मूल्य 4 हजार रुपए क्विंटल तब प्रदेश के किसानों ने पूर्व मंत्री विधायक सज्जन सिंह वर्मा के नेतृत्व में श्रीनाथ से भेंट की एवं किसानों को आ रही परेशानी से अवगत कराया तब तत्काल कमलनाथ जी ने  निर्यात खोल दिया। जिससे किसान का डॉलर चना 10 हजार  रुपए कुंटल में बिका। मोदी सरकार प्याज पर 40 प्रतिशत टैक्स लगा रही है। सरकार के इस निर्णय से किसानों में रोष व्याप्त है। केंद्र सरकार तत्काल किसानों के हक में फैसला करते हुए प्याज पर लगाए गए टैक्स को तत्काल निरस्त करें अन्यथा किसानों को और जबरदस्त आंदोलन करना पड़ेगा  जिसकी संपूर्ण जवाबदारी केंद्र और राज्य सरकार की रहेगी।।

108 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!