Skip to content
Friday, 9 October 2026
देवास

अभिभाषक संघ ने चंद्रयान की सफलतम लेंडिंग हेतु की प्रार्थना

1 min read

देवास- चंद्रमा पर भेजे गए चंद्रयान की सफलतापूर्वक लेंडिंग की कामना हेतु जिला अभिभाषक संघ द्वारा प्रार्थना सभा एवं आगामी लोक अदालत को लेकर बैठक आयोजित की गई। सचिव चंद्रपाल सिंह सोलंकी ने बताया कि चंद्रमा पर भेजे गए चंद्रयान की सफलतम लेंडिग की कामना के लिए अभिभाषकों व न्यायाधीशगणो ने संघ के सभाग्रह में प्रार्थना की।

तत्पश्चात आगामी समय में होने वाली लोक अदालत को लेकर बैठक आयोजित की। इस अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रभातकुमार मिश्रा, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव श्रीमती निहारिका सिंह, प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय देवास, कार्यवाहक अध्यक्ष चंद्रशेखर वाजपेयी, सहसचिव निलेश वर्मा, कोषाध्यक्ष राजेश जायसवाल, पुस्तकालय सचिव लोकेन्द्र शुक्ला सहित बड़ी संख्या में अभिभाषक एवं समस्त न्यायाधीशगण उपस्थित थे।

92 Views

Leave a Reply