स्वास्थ्य परीक्षण उपचार एंव जागरूकता शिविर में 240 बच्चों की टटोली नब्ज

खरगोन- स्वास्थ्य की बेहतर देखभाल के उद्देश्य से मुख्य चिकित्सा एंव स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मोहन सिंह सिसोदिया के मार्गदर्शन में  आस्था ग्राम रहीमपुरा खरगोन में समस्त बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण उपचार एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया हैं। शिविर में सांय 5 बजे तक कुल 240 बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। 

शिविर में हिमोग्लोबीन जॉच एवं सिकल सेल की जॉच की गई। शिविर एनिमिया के 50 बच्चेंसिकल सेल के 12 बच्चें तथा 10 बच्चें मानसिक रोगी पाये गये। स्वास्थ्य परिक्षण एवं उपचार शिविर में डॉ. प्रकाश सोनीआयुष चिकित्सकडॉ. कामिनी पंवारआयुष चिकित्सक डॉ. भुपेष पाटीदारआयुष चिकित्सक डॉ. किरण डुडवे आयुष चिकित्सक एवं टीम द्वारा सेवाऐं दी गई।

108 Views

Leave a Reply