अनोखा तीर, हरदा। सर्व ब्राह्मण समाज संगठन द्वारा रविवार शाम को मां रेवा गार्डन में नर्मदांचल युवक-युवती परिचय सम्मेलन की तैयारी को लेकर बैठक रखी गई। बैठक की अध्यक्षता सर्व ब्राह्मण समाज संगठन के अध्यक्ष सुनील तिवारी ने की। इस दौरान प्रविष्टि फार्म को सभी स्थानों तक पहुंचाने को लेकर कार्य योजना बनाई गई। स्मारिका में सामाजिक लोगों के प्रतिष्ठानों के विज्ञापन को लेकर चर्चा हुई। वहीं संपर्क अभियान, प्रिंटिंग प्रेस, सम्मेलन में व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई। इस दौरान महिला इकाई अध्यक्ष विनीता राजोरिया, सचिव अदिति गुरु, वरिष्ठ सदस्य गीता पांडे, सुधा पुरोहित, समाज के वरिष्ठ सदस्य महेश शर्मा, स्मारिका प्रभारी गोपाल शुक्ला, कार्यकारी अध्यक्ष पंडित आचार्य ओमप्रकाश पुरोहित, युवा कार्यकारी अध्यक्ष सुदीप मंडलोई, सचिव नवीन शर्मा ने अपने विचार रखे। अंत में शांति पाठ एवं आभार पंडित ओमप्रकाश पुरोहित ने किया। बैठक के दौरान सुरेश व्यास, वैकुण्ठ शर्मा, दीपक पारे, कैलाश शर्मा, नरेंद्र शर्मा, आशीष तिवारी, विनय तिवारी, शानू शर्मा, पूजा राजवैद्य सहित समाज के सदस्य उपस्थित थे।
नर्मदांचल युवक-युवती सम्मेलन की तैयारी को लेकर हुई बैठक

Text Size:
0 Views
What do you think?






