Skip to content
Monday, 26 October 2026
हरदा

गुप्तेश्वर मंदिर में मनाई भगवान अजमीढ़ जी महाराज की जयंती

1 min read
20 9
Text Size:

-महा आरती महोत्सव में हरदा सहित आसपास के क्षेत्रों से शामिल हुए स्वर्णकार समाज के लोग

अनोखा तीर, हरदा। स्वर्णकार समाज के आराध्य देव भगवान श्री अजमीढ़ जी महाराज की जयंती रविवार, 25 अक्टूबर को गुप्तेश्वर मंदिर में श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाई गई। इस अवसर पर महा आरती महोत्सव का आयोजन किया गया, जिसमें हरदा सहित टिमरनी, सिराली, सोडलपुर और खिरकिया से समाजबंधु शामिल हुए। कार्यक्रम में समाज की मातृशक्ति ने भी सहभागिता की। आयोजन मारवाड़ी स्वर्णकार समाज समिति जिला हरदा एवं श्रेष्ठा संपूर्ण भारतीय मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज महिला संगठन हरदा के तत्वावधान में हुआ। जयंती के अवसर पर भगवान श्री अजमीढ़ जी महाराज की पूजा-अर्चना एवं महा आरती कर समाज की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की गई। कार्यक्रम में जौहरी कमल सोनी, चंद्रगोपाल सोनी, कैलाश सोनी, राजेश सोनी, पवन सोनी, अरुण सोनी और रमेश सोनी सहित समाज के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

0 Views
What do you think?

Leave a Reply