अनोखा तीर, रहटगांव। राष्ट्रीय राजमार्ग पर गांवों के सही नाम लिखने की मांग को लेकर क्षेत्र के कवि मुकेश शांडिल्य ने कलेक्टर से मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान 2026 के अंतर्गत 23 अक्टूबर को एन.एन. पालीवाल शासकीय हाई स्कूल, रहटगांव में कलेक्टर को आवेदन सौंपा। आवेदन में बताया कि मुकेश शांडिल्य पिता किशोरीलाल शांडिल्य निवासी ग्राम उन्द्राकच्छ तहसील रहटगांव के मूल निवासी हैं। उन्होंने बताया कि नवनिर्मित नागपुर-इंदौर राष्ट्रीय राजमार्ग पर अनेक गांवों के नाम गलत लिखे हुए हैं, जिसमें डगावा नीमा की जगह दगावननीमा, सौताडा की जगह सोतादा, सिरकंबा की जगह सिरकुंबा लिखा हुआ है, जो आज सुधारे नहीं गए तो भविष्य में आने वाली पीढ़ी इन गांवों के नाम गलत उच्चारण से लेगी। इसलिए इस ओर ध्यान देकर नाम दुरुस्त कराने की मांग की है।
राष्ट्रीय राजमार्ग पर गांवों के गलत लिखे नाम सुधारने की मांग

Text Size:
0 Views
What do you think?






