खरगोन- भारतीय सुरक्षा दस्ता परिषद नई दिल्ली व भारत सरकार पसारा एक्ट 2005 के तहत एवं मप्र डे राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के सहयोग से कसरावद जनपद में सुरक्षा जवान एवं सुरक्षा अधिकारी भर्ती कैम्प का आयोजन किया गया। कैम्प में गांवों के 19 शिक्षित बेरोजगार अभ्यर्थी ने पंजीयन करवाया गया। इनमें से 4 युवाओं को चयन एसआईएस इंडिया लिमिटेड नीमच के वरिष्ठ भर्ती अधिकारी सुरेन्द्र कुमार पोटर द्वारा किया गया है। चयनित युवाओं को नीमच में 1 माह के प्रशिक्षण उपरांत 65 वर्ष तक की स्थाई नौकरी दी जाएगी।
चयनित युवाओं को औद्योगिक क्षेत्र जैसे चित्तौड़ का किला, दिल्ली का लाल किला, ग्वालियर का किला, झांसी का किला, खजुराहो मंदिर, आगरा का ताजमहल, सांची का स्तूप, एसबीआई बैंक, आईडीबीआई बैंक में 12000 से 15000 तक की सैलेरी पर रखा जायेगा। साथ ही सुविधाएं पीएफ, पेंशन, ग्रेच्युटी, इंश्योरेंस मेडिकल, बीमा, प्रमोशन, सालाना वेतन वृद्धि, दो बच्चों की पढ़ाई अंतरराष्ट्रीय स्तर के आईपीएस स्कूल देहरादून में करवा सकते हैं। शिविर में जनपद सीईओ श्रीमती मीना झा, आजीविका मिशन विकासखण्ड प्रबंधक श्री वैभव दुबे, इंद्र सिंह चौहान, दतपाल सिंह चौहान, मालती सोलंकी, भावना भालसे, मनिष हिरवे सहित अन्य मौजूद रहे।
21 अगस्त को बड़वाह जनपद में शिविर

इसी प्रकार सुरक्षा जवान एवं सुरक्षा अधिकारी की भर्ती करने के लिए 21 अगस्त को बड़वाह जनपद पंचायत में प्रातः 11 से 4 बजे तक शिविर आयोजित होगा। 22 अगस्त को जनपद पंचायत महेश्वर तथा 23 अगस्त को जनपद पंचायत खरगोन में शिविर आयोजित किया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थी जो 10वीं उत्तीर्ण, उम्र 21 से 37 वर्ष, ऊंचाई 168 सेंटीमीटर हो वे शिविर में 10वी की अंकसूची की फोटो कॉपी, दो फोटो एवं रजिस्ट्रेशन शुल्क 500 रूपये की राशि चयनित अभ्यर्थियों को क्यूआरकोड से ऑनलाइन जमा करना होगा।
Views Today: 2
Total Views: 178

