श्री नर्मदेश्वर शिवलिंग यात्रा का शहर में हुआ स्वागत अभिनंदन

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

विकास पवार बड़वाह – सुसज्जित

रथ में विराजमान श्री नर्मदेश्वर महादेव का शिवलिंग,,, स्वागत के लिए यात्रा मार्ग पर जगह जगह भक्तो का हुजूम,,,,,रथ की अगुवाई करती चल रही सिर पर कलश धारण कर ग्यारह बालिका और डीजे पर बजते धार्मिक गीतों की धुन के साथ ढोल ताशो की गर्जना ।ऐसा नजारा श्री श्री नजर निहाल आश्रम से शुक्रवार को निकलने वाली श्री नर्मदेश्वर शिवलिंग यात्रा के दौरान शहर में देखने को मिला । यह यात्रा ओंकारेश्वर से अयोध्या तक निकाली जाएगी । उल्लेखनीय है की ओंकारेश्वर रोड स्थित श्री श्री नजर निहाल आश्रम से निकली श्री नर्मदेश्वर शिवलिंग यात्रा का शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे शहर में प्रवेश हुआ ।इस यात्रा का समापन 23 अगस्त को अयोध्या स्थित राम मंदिर में होगा । जहा इस शिवलिंग की स्थापना विधि विधान से राम मंदिर अयोध्या में की जाएगी । यात्रा का शहर में प्रवेश होने के दौरान नर्मदा रोड स्थित नपाध्यक्ष राकेश गुप्ता के निवास स्थान पर राकेश गुप्ता मित्र मंडल और क्षेत्रीय विधायक सचिन बिरला द्वारा यात्रा का पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया । जिसके बाद शहर के जय स्तंभ चौराहे के समीप खंडेलवाल समाज और भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष चंद्रपाल सिंह तोमर एवं मंडल पदाधिकारियों ने यात्रा स्वागत पुष्प वर्षा के साथ किया ।वही महेश्वर रोड पर यात्रा जाने के दौरान गोयल परिवार ने यात्रा का स्वागत अभिनंदन किया ।

जबकि महेश्वर रोड स्थित कृषि मंडी के पास ब्लाक कांग्रेस सदस्यो ने भी यात्रा का स्वागत किया ।जिसके पश्चात यात्रा का काफिला महेश्वर जाने के लिए रवाना हुआ। इस यात्रा में कई संस्था और संगठन के कार्यकर्ता शामिल हुए ।

Views Today: 2

Total Views: 228

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!