Skip to content
Friday, 9 October 2026
खंडवा

मोदी सरकार की उपलब्धियां को लेकर सांसद श्री पाटिल ने पत्रकारों से रूबरू कर चर्चा की

4 min read
Text Size:

खंडवा- लोकसभा का मानसून सत्र विगत दिनों संपन्न हुआ जिसमें सरकार द्वारा रखे गए कई अहम विषयों को लोकसभा एवं राज्यसभा में मंजूरी मिली चल रहे सत्र में विपक्षी द्वारा अविश्वास प्रस्ताव को भी हार का सामना करना पड़ा समाजसेवी व  प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि मानसून सत्र में जो विषयों को मंजूरी प्राप्त हो गई एवं सत्र के दौरान जो गतिविधियां गतिविधियों सत्र में  संपन्न हुई उसको लेकर सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने गुरुवार को पत्रकारों से रूबरू होकर अपनी बात रखी पत्रकारों से चर्चा के दौरान सांसद द रेसर पाटिल ज्ञानेश्वर पाटिल ने पत्रकारों से कहा कि प
संसद का मॉनसून सत्र 2023, अपने आप में एक अत्यंत सफल एवं प्रभावी सत्र रहा है। सत्रारंभ के पूर्व से ही विपक्ष के घमंडिया गठबंधन का रवैय्या देश के सामने आ चुका था। मणिपुर में हुई दुर्भाग्यजनक हिंसा के आड़ में संसद की कार्यवाही को बाधित एवं देश की जनता को गुमराह करने का षड्यंत्र रचा गया। परन्तु जैसे-जैसे संसद का सत्र आगे बढ़ा, विपक्ष के घमंडिया गठबंधन का असली चहेरा उजागर हो गया है। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में अनेक विधेयक जनहित में पारित हुए एवं विपक्ष के घमंडिया गठबंधन का भ्रामक दुष्प्रचार विफल हुआ है।

विपक्ष के घमंडिया गठबंधन द्वारा लगातार किए जा रहे व्यवधानों और हंगामे के बावजूद, मोदी सरकार ने आम नागरिकों के जीवन को और अधिक सरल एवं सुविधाजनक बनाने हेतु महत्वपूर्ण विधायी सुधार पारित किए हैं। यह न केवल आम जनता के हित में काम करने के मोदी सरकार के दृढ संकल्प को दर्शाता है, बल्कि विपक्ष के धर्मडिया गठबंधन द्वारा खेली जा रही संवेदनहीन और संकीर्ण सोच वाली राजनीति को भी उजागर करता है। सत्र के दौरान बाधाएं पैदा करने की तथा देश की जनता को गुमराह करने के विपक्ष के घमंडिया गठबंधन के विफल प्रयासों के बाद भी, मोदी सरकार ने सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण पर ध्यान केंद्रित करते हुए भारत को अमृत काल में ले जाने की दिशा में अपने कदमों को मजबूती से आगे बढ़ाया है।सत्र में लोकसभा और राज्यसभा के साथ 25 सरकारी विधेयक प्रस्तुत किए गए। 23 विधेयक दोनों सदनों में पारित हुए, जबकि 07 विधेयक भारत के राजपत्र में अधिसूचित किए गए हैं। सरकार ने औपनिवेशिक आपराधिक कानूनों को निरस्त करने और अमृत काल के अनुरूप सुधार लाने के उद्देश्य से देश में आपराधिक न्याय प्रणाली में सुधार के लिए तीन विधेयक भी प्रस्तुत किए। तीनों विधेयकों को स्थायी समिति के पास भेजा गया।  पाटिल ने बताया कि दिल्ली को लेकर भी विधायक पास हुआ जिसमें राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार (संशोधन) विधेयक, 2023 राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार कानून, 1991 को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार (संशोधन) विधेयक 2023 संशोधित करता है। विधेयक महत्वपूर्ण है क्योंकि यह दिल्ली एन.सी.टी. में भ्रष्टाचार मुक्त शासन सुनिश्चित करेगा।

डिजिटल व्यक्तिगत डाटा संरक्षण  विधेयक, 2023 डिजिटल व्यक्तिगत डेटा संरक्षण विधेयक, 2023 (डी.पी.डी.पी. बिल), देश में डिजिटल व्यक्तिगत डेटा को सुरक्षित और विनियमित करने का प्रयास करता है। विधेयक का उद्देश्य वैध उद्देश्यों के लिए डिजिटल व्यक्तिगत डेटा के प्रसंस्करण के साथ-साथ ऐसे डेटा की सुरक्षा सुनिश्चित करना है पत्रकारों द्वारा पूछे गए प्रश्न पर सांसद श्री पाटील ने कहा कि भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने विधानसभा चुनाव को लेकर 39 उम्मीदवारों की सूची जारी की है इसका मेन उद्देश्य है कि उम्मीदवार अपने चुनाव प्रचार के कार्य में लग जाए और यहां से भी जीत प्राप्त हो 50% कमिश्नर को लेकर सांसद श्री पाटिल ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं है चुनाव में जाने के लिए इस प्रकार के  झूठे आरोप प्रत्यारोप कर जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रहे है। लेकिन प्रदेश की जनता जानती है कि प्रदेश में  सही विकास हुआ है तो भाजपा सरकार के द्वारा के द्वारा हुआ है। अरुण यादव जी मेरे भाई हैं लेकिन दो दिग्गज नेताओं के आगे उनकी चल नहीं पा रही है इसलिए अपनी जमीन बनाने के लिए हुए इस प्रकार के आरोप प्रत्यारोप भाजपा पर लगाकर अपनी जमीन को मजबूत करने में लगे हैं। किए गए विकास कार्यों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से प्रदेश में फिर भाजपा की सरकार शिवराज जी के नेतृत्व में बनेगी। खंडवा से सनावद मेमू ट्रेन चलाने के लिए प्रयास किया जा रहे हैं शीघ्र सफलता मिलेगी। पत्रकार वार्ता में सांसद श्री पाटिल के साथ विधायक देवेंद्र वर्मा, जिला अध्यक्ष सेवादास पटेल, अरुण सिंह मुन्ना, राजेश तिवारी ,हरीश कोट वाले ,प्रवक्ता सुनील जैन, मीडिया प्रभारी मंगलेश तोमर ऋरंगी उपाध्याय उपस्थित थे।

160 Views
What do you think?

Leave a Reply