Skip to content
Wednesday, 4 November 2026
देवास

प्रदेश सरकार की विवाह सहायता योजना से श्रीमती रेखा को बेटी लक्ष्‍मी की शादी के लिए मिली 51 हजार रूपये की राशि

2 min read
Text Size:

योजना में राशि मिलने पर श्रीमती रेखा प्रधानमंत्री श्री मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री चौहान को दे रही है धन्यवाद

देवास- राज्य शासन द्वारा संचालित म.प्र. भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल अंतर्गत विवाह सहायता योजना जो कि गरीब एवं मजदूर वर्ग के कल्याण हेतु विशेष ध्यान दिया जा रहा है। गरीब एवं मजदूर वर्ग को अधिक से अधिक शासन की लाभान्वित योजनाओं का लाभ मिले। इन्हीं योजनाओं मे श्रम विभाग अंतर्गत मध्‍य प्रदेश भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल की विवाह सहायता योजना में श्रमिक वर्ग के व्यक्तियों को लाभ मिल रहा है। इस योजना के माध्यम से श्रमिक श्रीमती रेखा को अपनी बेटी लक्ष्‍मी की शादी के लिए 51 हजार रूपये की सहायता राशि प्राप्‍त हुई है। जिससे वे तथा उनका पूरा परिवार बहुत खुश है तथा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को ह्दय से धन्यवाद दे रहे हैं।

      श्रीमती रेखा ने बताया कि वे श्रमिक होकर भवन निर्माण कार्य में मजदूरी करती  है तथा जो मजदूरी प्राप्त होती है उससे अपने पूरे परिवार का पालन-पोषण कर रहे है। उनकी बेटी की शादी की चिंता उन्हे सताई जा रही थी लेकिन प्रदेश सरकार की श्रम विभाग अंतर्गत मध्‍य प्रदेश भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल अंतर्गत विवाह सहायता योजना से 51 हजार रूपये की राशि प्रदान की गई। इसके लिए मैं तथा मेरा पूरा परिवार बहुत खुश हूँ। इसके लिए शासन को बहुत-बहुत धन्यवाद।

169 Views
What do you think?

Leave a Reply