मंत्रालय में सद्भावना दिवस की प्रतिज्ञा दिलाई गई

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

भोपाल- मंत्रालय स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल पार्क में आज मंत्रालय, सतपुड़ा एवं विंध्याचल भवन के अधिकारी एवं कर्मचारियों को सद्भावना दिवस की प्रतिज्ञा दिलाई गई।

सभी ने प्रतिज्ञा की कि वे जाति, संप्रदाय, क्षेत्र, धर्म या भाषा के भेदभाव के बिना भारत के लोगों की भावनात्मक एकता और सद्भावना के लिए काम करेंगे। सभी मतभेदों को हिंसा का सहारा लिए बिना बातचीत और संवैधानिक माध्यमों से सुलझाएंगे। अपर मुख्य सचिव सामान्य प्रशासन  विनोद कुमार और अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

104 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!