Skip to content
Monday, 26 October 2026
खरगोन

आधा दर्जन ट्रैक्टर और एक डंपर जब्त

2 min read
Text Size:

खरगोन- खनिज विभाग द्वारा लगातार दो दिनों से अवैध खनन उत्खनन और परिवहन पर नजरें जमाई जा रही थी। खनिज अधिकारी  सावन चौहान ने बताया कि और  स्वयं व विभाग की खनिज निरीक्षक प्रियंका अजनार और विभागीय अमले ने 6 ट्रैक्टरों व 1 डम्पर पर मप्र खनिज नियम 2022 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।  श्रीमती अजनार के नेतृत्व में सनावद के बूंदी रोड़ पर रेत का अवैध परिवहन करते हुए एक डम्पर पर कार्रवाई की गई। इसके बाद खनिज निरीक्षक व दल भीकनगांव की ओर पहुँचे। इधर 2 ट्रैक्टर जिसमें 1 रेत व 1 गिट्टी का बिना रॉयल्टी का परिवहन करते पकड़ा गया। वाहनों को सम्बंधित थानों में पुलिस की अभिरक्षा में खड़ा करवाया गया। जबकि  स्वयं खनिज अधिकडी श्री चौहान द्वारा मुखबिर की सूचना के आधार और मौका स्थल पर पहुँच कर गोगांवा के बिलखेड़ में रेत का अवैध खनन होते पाया गया।

अधिकारी ने अपनी टीम को मोटर साइकिल के माध्यम से नदी की ओर से भेजा। यहाँ 3 ट्रैक्टर पकड़े गए जिसमें 2 में रेत भरी जा चुकी थी। जबकि तीसरा ट्रैक्टर तैय्यार खड़ा था। जो टीम को देखकर भाग निकला। जब जब्त ट्रैक्टरों को होमगार्ड के जवान राकेश यादव थाने की ओर ले जाने लगे तो ट्रैक्टरों के मालिक रास्ता रोक कर ड्राइवरों को वाहन छोड़कर भागने के निर्देश दिए। इसी समय खनिज अधिकारी पहुँचे। अधिकारी को देखकर मालिक भाग निकले। उनकी मोटर सायकिल भी जब्त कर 3 ट्रैक्टरों को थाने ले जाया गया। वही वापसी के समय ठिबगांव में ही एक ट्रैक्टर रेत भरकर खड़ा था। जब्त कर खनिज निरीक्षक रीना पाठक ने मेनगांव थाने में वाहन खड़ा करवाने की कार्यवाही की।

91 Views
What do you think?

Leave a Reply