खण्डवा- खंडवा जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. गिरीराज सिंह तोमर ने बताया की राष्ट्रीय सघन मिशन इन्द्रधनुष 5.0 अंतर्गत प्रथम चरण में छूटे हुए बच्चों व गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण 12 अगस्त 2023 तक किया जा रहा है।
इस कम में स्वास्थ्य कार्यकर्ता द्वारा दुरस्त क्षेत्रों में भी टीकाकरण सत्र लगाकर जन्म से 5 वर्ष के बच्चों व गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण कर यूनि पोर्टल पर टीके का पंजीयन किया जा रहा है। ताकि आगामी टीकाकरण की जानकारी हितग्राही को मोबाइल पर संदेश के माध्यम से मिल सके, जिससे कोई भी बच्चा टीकाकरण से वंचित न रहे।
119 Views

