देवास- भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव दुष्यंत कुमार गौतम स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में वर्चुअल बैठक लेने भाजपा कार्यालय पर पहुंचे थे। गौतम का भाजपा अजा मोर्चा सीनियर मण्डल अध्यक्ष अजय चौहान के नेतृत्व में चुनरी ओढ़ाकर, माता रानी का चित्र भेंटकर एवं पुष्पमाला पहनाकर सम्मान किया।
साथ ही अजा मोर्चा द्वारा संगठन मजबूती को लेकर नगर में चलाई जा रही गतिविधियों से अवगत कराया। इस अवसर पर अजा मोचा्र जिलाध्यक्ष संजय दायमा, संतोष पंचोली, सोनू चिटावले, मनीष दाँगी, मनोज गोयल, संदीप सुनेल, संजय दायमा, अंकित दूबे सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।







