योग से शारीरिक एवं मानसिक उन्नति के साथ-साथ आध्यात्मिक उन्नति भी होती है

खण्डवा-  महिला पतंजलि योग समिति खंडवा के द्वारा नार्मदीय धर्मशाला बड़ाबम  में 2 दिवसीय विशाल योग शिविर का आयोजन किया गया । जानकारी देते हुए आशा उपाध्याय ने बताया कि  हरिद्वार से पधारी साध्वी देव अदिति दीदी ,साध्वी देव वाणी जी ,साध्वी देव सौम्या  के द्वारा योग शिविर में प्रशिक्षण दिया गया ।शिविर में आसन प्राणायाम के साथ वैज्ञानिक रूप से किस तरह हमारे शरीर पर इसका प्रभाव होता है बताया गया।

सुंदर समधुर  भजनों के साथ कपाल भारती,अनुलोम व  प्राणायाम के महत्व को बताया ।सुंदर भजनों से सबका मन मोह लिया ।आनंद और उत्साह के साथ आज का शिविर संपन्न हुआ । नारायण बाहेती ने बताया कि धीरज दवे व नगरपालिक निगम स्वच्छता जागरूकता टीम के मार्गदर्शन में सभी को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। प्राणायाम के लाभ के विषय में विस्तार से बताया जायेगा। योग में समय का पता ही नहीं चलता है ।समय कम पड़ जाता है ।उनके साथ आई हुई राज्य कार्यकारिणी सदस्य सुधा त्रिवेदी व आशा उपाध्याय के साथ सभी ने हास्य आसन का भरपूर लाभ लिया।

150 Views

Leave a Reply