लायन्स क्लब खंडवा एवं जनपद पंचायत छैगांव माखन द्वारा पर्यावरण जागरूकता अभियान

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

खण्डवा- लायंस क्लब खंडवा एवं जनपद पंचायत छैगांव माखन के संयुक्त तत्वावधान में पर्यावरण जागरूकता का संदेश देकर वृहद स्तर पर वृक्षारोपण किया गया। जानकारी देते हुए नारायण बाहेती ने बताया कि लायंस क्लब अध्यक्ष राजीव मालवीय, सचिव घनश्याम वाधवा, कोषाध्यक्ष मधुबाला शेलार,  रीजन कोऑर्डिनेटर पर्यावरण अखिलेश गुप्ता के नेतृत्व में लायंस क्लब खण्डवा द्वारा जनपद पंचायत, छैगांव माखन अध्यक्ष महेंद्र सांवनेर के संयोजन में जनपद पंचायत परिसर  व विभिन्न स्थानों पर वृहद स्तर पर औषधीय व फलदार पौधों का रोपण किया गया। महेंद्र सांवनेर ने कहा  कि सभी जनपद पंचायतों को पौधारोपण हेतु लक्ष्य निर्धारित किए गए हैं ।एवं लायंस क्लब खण्डवा पर्यावरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रहा है ।इसलिए लायंस क्लब खण्डवा के साथ आज पौधारोपण अभियान का आरंभ किया गया। पौधों के संरक्षण का दायित्व जनपद पंचायत सदस्यों ने लिया।अध्यक्ष राजीव मालवीय ने कहा कि लायंस क्लब खंडवा द्वारा दिनांक 1 जुलाई से प्रति व्यक्ति एक पौधा लगाने हेतु संकल्प अभियान प्रारंभ किया गया है।

जिसे संपूर्ण वर्षाकाल में चलाया जाएगा। अखिलेश गुप्ता  ने बताया कि पूरे रीजन में 5000 वृक्ष लगाने का संकल्प है। जिसमें से 1000 पौधे लगाए जा चुके हैं। नारायण बाहेती द्वारा कहा गया कि हाईवे के कारण वृक्षों की कटाई के चलते छैगांव माखन क्षेत्र में वृक्षारोपण की असीम आवश्यकता है एवं इस क्षेत्र में हम निरंतर पौधारोपण करेंगे। रीजन चेयरपर्सन राजीव शर्मा ने उपस्थित सरपंच एवं सचिवों से आग्रह किया कि ग्रामीण क्षेत्रों में खेतों की मेड़ों पर ग्रामीणजनों को जागरूक कर वृक्षारोपण कराएं। इस अवसर पर राजेन्द्र अग्रवाल,प्रेमनारायण पिपलोनिया, बलिराम तिरोले, गांधीप्रसाद गदले, सुशीला गदले, सरपंच लखन गोलकर, रामदेव गोलकर, रोहित जैन, महेश पटेल, टीकम सिंह गौर, कमलेश बड़दे एवं जनपद पंचायत के अधिकारी कर्मचारी एवं सरपंच व सचिव आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सचिव घनश्याम वाधवा एवं आभार गांधीप्रसाद गदले ने माना

Views Today: 2

Total Views: 128

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!