भाजपा सांसदों ने दिल्ली में महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष किया प्रदर्शन

खंडवा- इन दिनों दिल्ली में लोकसभा का सत्र चल रहा है। कई महत्वपूर्ण विषयों को लोक लोकसभा द्वारा पास किया जा रहा है। वहीं विपक्षी दल चर्चा करने के बजाए लोकसभा में हंगामा कर रहे हैं।

प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि दिल्ली में  संसद के बाहर स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की प्रतिमा के समक्ष भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने अन्य सांसद गणों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आव्हान पर वंशवाद भारत छोड़ो, तुष्टिकरण भारत छोड़ो एवं भ्रष्टाचार भारत छोड़ो को लेकर प्रदर्शन किया। इसमें खंडवा लोकसभा क्षेत्र के सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल भी शामिल हुए।

114 Views

Leave a Reply