Skip to content
Friday, 9 October 2026
देवास

प्री नेशनल पेंचक सिलाट ट्रेनिंग कैम्प का हुआ शुभारंभ, 29 खिलाडियों का होगा चयन

2 min read

देवास- जिला पेंचक सिलाट एसोसिएशन व पेंचक सिलाट एसोसिएशन मध्यप्रदेश द्वारा उत्कृष्ट विद्यालय में प्री नेशनल कैंप का शुभारंभ हुआ। अभय श्रीवास ने बताया कि मुख्य अतिथि विजय पवार ग्रामीण मंडल अध्यक्ष और पेंचक सिलाट एसोसिएशन मप्र के अबरार अहमद शेख इस कार्यक्रम के अतिथि थे खिलाडियों द्वारा पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया गया। पंचमढ़ी में आयोजित राज्य स्तरीय पेंचक सिलाट चैंपियनशिप में चयनित खिलाड़ी इस प्री नेशनल कैम्प में भाग लेंगे। इस कैंप में 29 खिलाडियों का चयन आगामी 12 से 15 अगस्त 2023 को नासिक महाराष्ट्र में आयोजित 11 वी सीनियर पेंचक सिलाट चैंपियनशिप में भाग लेकर अपनी विधा में सर्व श्रेष्ठ प्रदर्शन कर अपनी जगह 37वीं नेशनल गेम्स में बनाने का प्रयास करेंगे।

प्री नेशनल कैंप में देवास, इंदौर, उज्जैन, भोपाल, सतना, रीवा, रायसेन, ग्वालियर के 30 खिलाड़ी उत्कृष्ट विद्यालय में सुबह शाम  राष्ट्रीय कोच और अंतराष्ट्रीय रेफरी अभय श्रीवास  प्रशिक्षण  ले रहे है। चयनित खिलाड़ी भूमिका जैन, दिशा रेड्डी, जैनब खान, अनुश्री कुशवाहा, विशाखा कोल, पिंकी कोल, निहारिका राजपुरोहित, रितिका कुशवाहा, स्वेता कुमारी, आर्विश, स्नेहा पांडे, चितामणि, विनीता रैकवार, रीना गुर्जर, प्रियंका दरबार, हिमांशी जाट, तनु सेन, सौरभ गौतम, हर्ष जायसवाल, प्रांजल बुडानिया, अजय कैला, अमित रजक, धनेश सिंह, जानसन, मृत्युंजय, आशु कुमार, हर्षित सोनी, हिमांशु शर्मा, आसिफ अली आगामी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे।

131 Views

Leave a Reply