Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
भोपाल

मुख्यमंत्री चौहान ने मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के अंतर्गत अमरकंटक में लगाये 75 पौधे

1 min read
Text Size:

भोपाल- मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने अनूपपुर प्रवास के दौरान आज आजादी के अमृत महोत्सव के 75 वर्ष पूरे होने पर पवित्र नगरी अमरकंटक में 75 पौधे लगाए। मुख्यमंत्री श्री चौहान के साथ जवाहर नवोदय विद्यालय अमरकंटक के विद्यार्थियों ने ‘मेरी माटी मेरा देश’ कार्यक्रम के तहत विभिन्न प्रजातियों के 75 पौधे रोपे। उल्लेखनीय है कि आजादी के अमृत महोत्सव के समापन समारोह के रूप में मेरी माटी मेरा देश अभियान 15 अगस्त तक मनाया जा रहा है।

अभियान के अंतर्गत विद्यालय परिसरों में शिलाफलकम  की स्थापना, भारत को आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनाने, देश की एकता को सृदढ़ करने और अपने कर्तव्य निभाने जैसी पंच प्रण की शपथ, वसुधा वंदन के अंतर्गत सार्वजनिक स्थानों के आसपास पौधरोपण, वीरों के वंदन और राष्ट्रीय ध्वज फहराने व राष्ट्रगान जैसी गतिविधियां की जाना है। पौधरोपण में आयुक्त शहडोल संभाग  राजीव शर्मा, एडीजीपी शहडोल  डी.सी सागर, कलेक्टर  आशीष वशिष्ठ, पूर्व विधायक  सुदामा सिंह तथा अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

206 Views
What do you think?

Leave a Reply