देवास- पशुपालन एवं डेयरी विभाग के वाहन चालक आरिफ अली ने अपनी अद्र्धवार्षिकी आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुए। जिलाध्यक्ष अशोक सोनी ने बताया कि अली सेवानिवृत्ति पर शासकीय वाहन चालक यांत्रिकी कर्मचारी, संघ द्वारा कलेक्ट्रेट में सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
संघ के समस्त अधिकारी, कर्मचारियों ने आरिफ अली का पुष्पमाला पहनाकर एवं शाल-श्रीफल भेंटकर सम्मान करते हुए भावभीनी विदाई दी। इस अवसर पर उपाध्यक्ष विक्रम रसोधी, कोषाध्यक्ष कमलेश अवस्थी, रामचन्द्र यादव, रमेश कारपेंटर, विक्रम, कमलेश, नारायण गौड़, गोर्वधन, कृष्णाराव गोंदकर, लोकेश चौधरी, गोरखनाथ योगी, सत्यनारायण, करण मालवी, दिनेश पाटील, गणेश राठौर, नानूराम, इकबाल पठान, सोनू श्रीवास, सुदामा, मोहन सिंह, विकास यादव आदि उपस्थित थे।
99 Views

