मुख्यमंत्री चौहान ने माँ नर्मदा के पूजन-अर्चन से की दिन की शुरूआत, अमर कंठेश्वर शिव का किया रुद्राभिषेक

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

भोपाल- मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अनूपपुर प्रवास के दौरान आज दिन की शुरूआत सावन के पवित्र महीने में मां नर्मदा नदी के उद्गम स्थल अमरकंटक में मां नर्मदा की पूजा-अर्चना से की। श्री चौहान ने मां नर्मदा के दर्शन के साथ ही मंदिर परिसर में अमर कंठेश्वर शिव का रुद्राभिषेक किया।

मुख्यमंत्री ने प्रदेश की उन्नति, समृद्धि तथा प्रदेशवासियों की खुशहाली की कामना की। कोल जनजाति आयोग के अध्यक्ष  राम लाल रौतेल, पूर्व विधायक  सुदामा सिंह,  दिलीप जायसवाल,  रामदास पुरी और  हीरा सिंह उपस्थित थे।

80 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!