पीजी कॉलेज में चित्रकला प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

खरगोन- निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार पीजी कॉलेज में स्वीप गतिविधियों के तहत प्राचार्य डॉ. आरएस देवडा के मार्गदर्शन में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में मतदाता जागरूकतासशक्त लोकतंत्रस्वस्थ एवं सुरक्षित मतदान जैसी थीम को आधार बनाकर 20 से अधिक विद्यार्थियों ने प्रतियोगिता में भाग लिया।

प्रतियोगिता में प्रथम स्थान कु. पूजा सोलंकीद्वितीय सुहानी यादव तथा तृतीय स्थान अनुष्का महाजन ने प्राप्त किया है। चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन क्रीडा अधिकारी डॉ. गगन चौधरी ने किया। वहीं प्रो. सुनैना चौहान एवं प्रो. छाया पटेल निर्णायक रहे।

136 Views

Leave a Reply