Skip to content
Monday, 26 October 2026
भोपाल

समाज के अंतिम छोर के व्यक्ति तक योजना का लाभ पहुँचाना हमारा लक्ष्य

2 min read
Text Size:

भोपाल- आयुष राज्य मंत्री  राम किशोर कावरे ‘नानो’ ने कहा है कि राज्य सरकार की योजना का लाभ अंतिम छोर के व्यक्ति तक पहुँचाना हमारा लक्ष्य है। उन्होंने स्थानीय जन-प्रतिनिधियों से इस दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का आग्रह किया। राज्य मंत्री  कावरे  बालाघाट जिले के परसवाड़ा क्षेत्र के हर्राभाट में 56 लाख रूपये के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि-पूजन करने के बाद विकास पर्व को संबोधित कर रहे थे। राज्य मंत्री ने कार्यक्रम के प्रारंभ में कन्या पूजन किया।

राज्य मंत्री श्री कावरे ने कहा कि परसवाड़ा क्षेत्र में विकास के सभी कार्यों को प्राथमिकता से पूरा किया गया है। उन्होंने कहा कि 16 जुलाई से प्रारंभ हुए विकास पर्व के दौरान जिले में विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि-पूजन किया जा रहा है। इन सब को प्राथमिकता से पूरा समय पर किया जाएगा। राज्य मंत्री श्री कावरे ने ग्राम सहेजना, मरारीटोला, डूडगांव, हर्राभाटा में सभा मंच, स्टॉपडेम, उचित मूल्य दुकान, पुलिया निर्माण, सीएससी भवन का लोकार्पण और भूमि-पूजन किया।

राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी लाड़ली बहना योजना का उल्लेख करते हुए श्री कावरे ने कहा कि इस योजना से प्रदेश की महिलाएँ आर्थिक और सामाजिक रूप से सशक्त होगी। इस योजना का दायरा बढ़ाया गया है। अब 21 से 23 वर्ष की बहनों और जिन परिवार के पास ट्रेक्टर है, उन परिवारों की बहनों को भी इस योजना का लाभ‍दिया जाएगा।

89 Views
What do you think?

Leave a Reply