Skip to content
Monday, 26 October 2026
खरगोन

पूर्व राज्य मंत्री बालकृष्ण पाटीदार के जन्मदिन के अवसर पर समरस समाज के लिए अभिनव प्रयास

2 min read
Text Size:
 खरगोन- टेमला रोड खरगोन पर किसान नेता एवं पूर्व राज्यमंत्री मध्य प्रदेश शासन के जन्म दिवस के अवसर कई रचनात्मक एवं अभिनव अयोजन के साथ क्षेत्र एवं जिले से कार्यकर्ताओ का वृहद मिलन समारोह होगा।
अयोजन की जानकारी देते हुए पूर्व जिला पंचायत सदस्य संतोष पाटीदार UPL ने बताया की समाज के गौरव किसान नेता एवं पूर्व राज्य मंत्री बालकृष्ण पाटीदार अपनी युवावस्था से ही सामाजिक एवं राजनीतिक दायित्वों का निर्वहन करते आ रहे है, इसी कड़ी में सात्विक राजनेतिक जीवन का आधार समरस समाज होता है इसके लिए कई वर्षो से श्री पाटीदार कार्य करते आ रहे है,इस वर्ष  को भी हमारे लिए यह गौरव की बात है की हजारों कार्यकर्ताओं सहित सर्वसमाज के भाई एवं बहनों की उपस्थिति में समरसता को समाज की आत्म को धेय मान कर अयोजन रोड आयोजित होना है,जिसमे क्षेत्र के विकास, सुख, शांति उन्नति एवं आपसी स्नेह बड़े एवं क्षेत्र सहित जिले की पूरी 6 विधान सभाओं में जीत का प्रचंड परचम लहराए, इस निम्मित समरसता भोज, यज्ञ,एवं कार्यकर्ता सम्मान एवं पूजन व मिलन महाकुंभ होगा।
आगे बताते हुए कहा की श्री पाटीदार एवं उनके पुत्र नितिन पाटीदार का जन्म दिन संयोगवश एक ही दिन होता है जन्मदिवस मानने की इच्छा 2010 में  कार्यकर्ताओ द्वारा हुई तो दादा बालकृष्ण पाटीदार ने कहा की आप लोगो के उत्साह को में कम नही करना चाहता हूं और एक सुझाव देना चाहता हु की काम ऐसे करना चाहिए और होना चाहिए की जीवन ही एक संदेश  बन जाए तभी से कार्यकर्ता प्रतिवर्ष जन्म दिन के निमित्त क्षेत्र,राष्ट्र एवं समाज में एक सकारात्मक संदेश पहुंचाने का कार्य करते है ।
 कार्यक्रम के बारे में संक्षिप्त में बताते हुए संतोष पाटीदार सहित कार्यकर्ताओ ने बताया की  पाटीदार एवं  नितिन पाटीदार दोनो मातृ पूजन एवं देव पूजन के बाद 8 बजे कार्यक्रम स्थल पर देवतुल्य कार्यकर्ताओ का अभिवादन अभिनंदन एवं मिलन समारोह में सम्मिलित हो कर 11 कुंडीय भारत माता समरसता यज्ञ में 51 जोड़ो के साथ आहुति देंगे ।
इसके बाद कार्यकर्ता  पाटीदार के जन्मदिवस के निमित्त जिला चिकत्सालय में रोगियों को फल वितरण कर हाल जानेंगे, कार्यकर्ता जुलवानिया रोड स्थित अस्थाग्राम में निवासरत 300 से अधिक निराश्रित बच्चो को भोज करवा कर प्रकृति के संरक्षण एवं नौनिहालो को इसके प्रति जागरूकता हेतु पौधारोपण किया जाएगा ।
समाज,क्षेत्र और सभी कार्यकर्ताओ के समरस अयोजन की तैयारियों को देखते हुए हजारों की संख्या में स्नेहीजन, कार्यकर्ताओ के आगमन अनुमान लगाए जा रहे है।
177 Views
What do you think?

Leave a Reply