क्यूआर कोड के साथ 6 विधानसभाओं के 1541 मतदान केंद्रों तक पहुचेंगा एमडीवी

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

खरगोन- भारत निर्वाचन आयोग ने मप्र में आगामी विधानसभा निर्वाचन की तैयारियां तेजी से प्रारम्भ कर दी है। इसका एक छोटा सा नजारा  से प्रारम्भ हुए मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य के मद्देनजर देखा जा सकता है। मतदाता सूची के सम्बंध में आयोग का सूत्रवाक्य ’’नो वोटर्स टू बी लेफ्ट बिहाइंड’’ की तर्ज पर हर नए मतदाता को सूची में नाम जुड़वाने के लिए डिजिटल पहल की है। डिजिटल पहल में गली मोहल्लों में जाने वाले ऑटो और गांव-गांव जाने वाले मोबाइल डिस्प्ले वेन (एमडीवी) पर क्यूआर कोड युक्त कर दिया है। अब इनके माध्यम से कोई भी युवा जो 1 अक्टूबर 23 को 18 वर्ष की आयु पूरी कर रहा है तो इस क्यूआर कोड के माध्यम से फॉर्म-6 डाउनलोड करके या उसी में आवेदन भर सकता है। यही नहीं कोई मतदाता फॉर्म-7 के माध्यम से परिजन अपने किसी सदस्य का नाम मतदाता सूची से कंटवाना चाहता है तो वो भी कर सकता है। साथ ही फॉर्म-8 भरके नाम, पता, स्थान या सरनेम फ़ोटो में संसोधन कर सकेंगे।  जिला निर्वाचन अधिकारी  शिवराज सिंह वर्मा ने दो वाहनों को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी  जेएस बघेल, एसडीएम  भास्कर गाचले, तहसीलदार  संदीप श्रीवास्तव,  योगेंद्र मौर्य, इलेक्शन सुपरवाइजर  जेएल भालसे भी मौजूद रहें।

मास्टर ट्रेनर बताएगा मतदान और अपने मतदान की पुष्टि करना

जिला निर्वाचन अधिकारी श्री वर्मा ने एमडीवी वाहन के साथ मास्टर ट्रेनर को भी ईवीएम मशीन के साथ नियुक्त किया है। जो मतदान केंद्रों पर मतदान करने की प्रक्रिया व मतदान के दौरान वीवीपेट के माध्यम से प्रदर्शित होने वाली पर्ची के बारे में जागरूक करेगा। यानी कि हर मतदाता तक पहुंच कर मॉकपोल सुनिश्चित कराने का प्रयास किया जाएगा। साथ ही मतदान केंद्रों पर बीएलओ भी मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य को गति देगा।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदाता सूची में अपना नाम क्यूआर कोड से जाना

शुक्रवार को जिस समय एमडीवी वाहन को हरी झंडी दिखाने की तैयारी चल रही थी। उसी समय जिला निर्वाचन अधिकारी ने वाहन पर क्यूआर कोड की सत्यता जानने के लिए मोबाइल एप्प स्केनर के माध्यम से सूची में अपना नाम देखा। स्केनर एप्प से क्यूआर कोड स्कैन करते ही वो वोटर हेल्पलाइन पोर्टप पर ले जाता है। जहां विभिन्न तरह के फॉर्म और मतदाता सूची के सम्बंध में जानकारी प्रदर्शित होती है।

Views Today: 2

Total Views: 92

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!