नवागत एसडीएम ने किया मतदान केन्द्रों को निरीक्षण, बीएलओ को नाम जोडने व सुधार करने के निर्देश

खरगोन- नवागत बड़वाह एसडीएम  प्रवीण सोनी ने विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत विधानसभा बड़वाह के अंतर्गत आने वाले मतदान केंद्र  कुल 7 मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान एसडीएम श्री सोनी ने बीएलओ को मतदाताओं के अधिक से अधिक नाम जोड़नेसुधार करने संबंधी आदि कार्यों के लिए निर्देशित किया गया।

साथ ही सीएम राइज स्कूल बड़वाह की प्राचार्य को उन छात्राआंे के नाम मतदाता सूची में जोड़ने के लिए निर्देशित किया गया जिनकी आयु 1 अक्टूबर 2023 को 18 वर्ष पूर्ण हो गई हैं। इसके पश्चात एसडीएम  सोनी ने बड़वाह जनपद सभागृह में मेरी माटी मेरा देश अभियानहर घर तिरंगा अभियानविशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत ब्लॉक स्तर अधिकारीयोंजनप्रतिनिधिसचिव आदि की बैठक लेकर विभिन्न अभियान के दिशनिर्देशों को समय सीमा में पालन करने के लिए निर्देशित किया गया।

85 Views

Leave a Reply