मण्डी बोर्ड के स्थापना दिवस के 50 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित हुआ कार्यक्रम

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

खण्डवा- मण्डी बोर्ड के स्थापना के 50 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में मण्डी बोर्ड के दिये गये निर्देशानुसार मण्डी समिति खण्डवा द्वारा नवीन अनाज मण्डी प्रागण में उपस्थित कृषि वैज्ञानिक  डॉ. एस.के. परसाई, डॉ. वाय.के. शुक्ला व उपसंचालक उद्यानिकी  राजु बड़वाया द्वारा उपस्थित कृषकों को कृषि से संबंधित योजनाओं की जानकारी दी गई। मण्डी खण्डवा द्वारा क्षेत्र के उन्नतशील कृषकों, मण्डी के व्यापारियों, हम्माल-तुलावटियों व मण्डी के कर्मचारी अधिकारियों को अभिनंदन पत्र प्रदाय किये गये है। इस दौरान रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया, जिसमें 22 व्यक्तियों द्वारा रक्तदान किया गया।

कृषि उपज मण्डी समिति के सचिव ने बताया कि एक दिन पूर्व आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता के विजेता व उपविजेताओ को ट्रॉफी तथा रांगोली प्रतियोगियों को भी पुरूष्कृत किया गया। इसके बाद कलेक्टर  अनूप कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक  सत्येन्द्र शुक्ल एवं किसान संघों के प्रतिनिधियों के द्वारा प्रागंण में वृक्षारोपण भी किया। अंत में मण्डी खण्डवा के भारसाधक अधिकारी  अरविन्द कुमार चौहान को मण्डी के अधिकारियों/कर्मचारियों, किसान संघ के प्रतिनिधियों द्वारा सम्मानित किया गया।
अंत में मण्डी सचिव  ओ.पी. खेडे द्वारा स्वर्ण जयंति महोत्सव कार्यक्रम के आयोजन को गरिमापूर्ण सफल आयोजन होने पर उपस्थित जिले के अधिकारियों, कृषक संघटनों व कृषक बन्धुओं, व्यापारी बन्धुओं, हम्माल तुलावटियों व मण्डी के कर्मचारी व अधिकारियों का आभार प्रकट किया गया।

Views Today: 2

Total Views: 166

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!