पर्यावरण को बचाने के लिए वृक्षारोपण बहुत जरूरी है:- इरपाचे

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

मुकेश सोनी, आठनेर- सर्व आदिवासी समाज बैतूल के दिशा निर्देशों का अनुसरण करते हुए विश्व आदिवासी दिवस के उपलक्ष पर युवा आदिवासी विकास संगठन बैतूल के संरक्षक एवम् जिला पंचायत सदस्य रामचरण इरपाचे तथा युवा आदिवासी विकास संगठन आठनेर के सभी पदाधिकारियों द्वारा ग्राम पाटादा के शासकीय प्राथमिक शाला में फलदार पौधो का रोपण किया इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य रामचरण इरपाचे ने स्कूली बच्चों को पौधो के महत्व को बताया एवम् संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा घोषित संवैधानिक पवित्र पर्व 9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस के बारे में बच्चो जानकारी से अवगत कराया इस मौके पर युवा आदिवासी विकास संगठन आठनेर के अध्यक्ष जयचंद सरयाम, कार्यवाहक अध्यक्ष सुभाष उईके, मीडिया प्रभारी मिथलेश कवड़े, सरपंच पाटादा संतूलाल उइके, युवा समाज सेवी भरत कुमरे , पूर्व सरपंच सोहन उईके, पूर्व जनपद सदस्य रामजीलाल बारस्कर, युवा समाज सेवी कमलेश उइके आदि अन्य ग्रामीण एवम् छात्र छात्राएं उपस्थित हुए।

Views Today: 2

Total Views: 112

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!