स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में 14 अगस्त को होगी फ्रीडम रन

     आजादी के अमृत महोत्सव के पावन अवसर पर जिला प्रशासन बैतूल द्वारा फ्रीडम रन हम दौड़ेंगे, देश के लिए का आयोजन  14 अगस्त को सुबह 8 बजे होगा।

        स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित फ्रीडम रन का शुभारंभ लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम से होगा, जो शिवाजी प्रतिमा चौक, मुल्लाजी पेट्रोल पंप, लल्ली चौक, कोतवाली थाना, कमानी गेट, गणेश चौक, जेएच कॉलेज चौक और आईसीएच चौराहा से होते हुए शिवाजी ऑडिटोरियम में  पहुंचेगी जहां दौड़ का समापन किया जाएगा। आयोजन में शामिल होने वाले प्रतिभागियों के लिए ड्रेस कोड सफेद टी-शर्ट निर्धारित किया गया है। जिला प्रशासन ने नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में फ्रीडम रन में शामिल होकर स्वस्थ भारत, सशक्त भारत और विकसित भारत के संकल्प में सहभागी बनने की अपील की है।

0 Views

Leave a Reply