Skip to content
Monday, 26 October 2026
खंडवा

महादेवगढ़ में मुस्लिम युवक की घर वापसी, आदिल पठान से आदित्य आर्य बना, अपनाया हिन्दू धर्म

2 min read
Text Size:

खंडवा। जिले के एक मुस्लिम युवक ने हिन्दू धर्म अपनाया, आदिल से आदित्य बन गया है। महादेवगढ़ मंदिर पहुंचकर सावन के चौथे सोमवार को उसने विधि विधान से हिंदू धर्म अपनाया है। युवक ने पहले मुंडन कराया और फिर दूध, दही सहित दस पदार्थों से स्नान कर महादेव की पूजन अर्चना की और ओम नम: शिवाय का जाप भी किया। युवक ने इसे अपनी घर वापसी बताया है।
खंडवा के महादेवगढ़ मंदिर में आदिल पठान विधि विधान से हिंदू धर्म अपनाते हुए आदित्य आर्य हुआ। मूल रूप से जिले के नर्मदानगर का रहने वाला है। अब आदिल का परिवार खंडवा शहर के रामनगर क्षेत्र में रहता है। आदिल ने कहा कि पिछले धर्म में बहुत सी चीजें ऐसी है जो उसे स्वीकार्य नहीं थी। शुरू से ही मेरा मन हिंदू धर्म के रीति रिवाजों व सनातन की तरफ आकर्षित होता रहा है। जब मैं बहुत छोटा था, तब ही मेरी माँ इस दुनिया में नहीं रही। सौतेली मां ने कभी अपनाया नहीं। 8 साल से घर से बाहर हूं प्रयास भी किया कि पिताजी मुझे वापस घर बुलवा ले, पर नहीं बुलाया गया। अब अपनी मर्जी से मैं आदिल से आदित्य बन गया हूँ। ये मेरी घर वापसी हुई है।
महादेवगढ़ मंदिर में विधि विधान से आदिल से आदित्य बनने की प्रक्रिया हुई। मंदिर संरक्षक अशोक पालीवाल ने बताया कि ये युवा बीती रात मंदिर में आया और महादेव के सामने फूटफूटकर रोने लगा। जब इससे कारण पूछा तो उसकी व्यथा सामने आई। आज उसने बकायदा नोटरी कराकर नया नाम व धर्म अपनाया। इसके साथ ही यहां मंदिर में भी विधि विधान से मंत्रोच्चार के साथ उसे घर वापसी कराई गई है।

80 Views
What do you think?

Leave a Reply