Skip to content
Monday, 26 October 2026
देवास मध्य प्रदेश

हर खेत में पानी पहुंचाएंगे, किसान हित में कोई कसर नहीं छोड़ूंगा : मुख्यमंत्री

3 min read
Text Size:

प्रदीप साहू, खातेगांव। नगर के डाक बंगला परिसर में हजारों की संख्या में उपस्थित विधानसभा क्षेत्र के अपार जनसमूह को संबोधित करते हुए मध्यप्रदेश के जननायक मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 1294.27 करोड़ की हंडिया बैराज माइक्रो उदवहन सिंचाई परियोजना का भूमिपूजन किया। साथ ही हंडिया बैराज माइक्रो उद्वहन सिंचाई परियोजना का नाम बाबा सिद्धनाथ परियोजना करने की घोषणा की। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने हरणगांव को तहसील बनाने की भी मंच से घोषणा की। हंडिया बैराज माइक्रो उद्वहन सिंचाई परियोजना अंतर्गत नर्मदा नदी से देवास जिले की खातेगांव तहसील के नजदीक ग्राम- कुंडगांव खुर्द से 12.60 क्यूमेक जल उदवहन कर देवास जिले के 72 ग्रामों में सिंचाई सुविधा एवं 25 मेगावॉट विद्युत उत्पादन का प्रावधान है। परियोजना अन्तर्गत कुल विद्युत खपत 19.89 मेगावॉट है। हंडिया बैराज परियोजना से खातेगांव तहसील में 35000 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई की जाना प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि हरणगांव सहित छूटे हुए अन्य ग्रामों का सर्वे कर परियोजना का विस्तार किया जाएगा। नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण द्वारा परियोजना से जुड़ी लघु फिल्म भी कार्यक्रम में दिखाई गई। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि किसानों के हित में सरकार कोई कसर नहीं छोड़ेगी, किसानों का जीवन बेहतर बनाने के लिए, सरकार निरन्तर कार्य रही है। जब तक खेती फायदे का धन्धा नहीं बन जाती, तब तक सरकार चैन की सांस नहीं लेगी। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि लाडली बहनों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए हर महीने बहनों के खाते में एक हजार रुपए आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि आपका भैया अभी रुकने वाला नहीं है, जल्द ही बहनों के खाते में आने वाली राशि एक हजार से बढ़ाकर धीरे-धीरे ३ हजार तक कर दी जाएगी। लाडली लक्ष्मी योजना से प्रदेश की 45 लाख बेटियों को लाभ दिया जा रहा है। प्रदेश में 45 लाख से अधिक लाड़ली लक्ष्मी हैं और लगभग 1.25 करोड़ लाड़ली बहनें हैं।

महिला मोर्चा की बहनों ने बनाई विशेष राखी

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कन्या-पूजन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। पुष्पवर्षा कर बहनों का अभिनंदन किया। मंच पर बहनों ने अपने लाड़ले मुख्यमंत्री भाई शिवराज सिंह चौहान को राखी बांधी। इस अवसर पर महिला जिला मंत्री उषा रवि शर्मा, नगर परिषद अध्यक्ष सारिका नरेंद्र चौधरी, महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री माया पटेल, डाली पवार सहित अनेक पार्षद एवं महिला मोर्चा की बहनें उपस्थित थीं।

 भूमिपूजन के कार्यक्रम में यह रहे उपस्थित

भूमिपूजन कार्यक्रम में जलसंसाधन मंत्री तुलसी सिलावट, कृषि मंत्री कमल पटेल, सांसद विदिशा रमाकांत भार्गव, विधायक खातेगांव आशीष शर्मा, विधायक हाटपीपल्या मनोज चौधरी, विधायक बागली पहाड़सिंह कन्नौजे, पूर्व विधायक बृजमोहन धूत, गणपत पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती लीला अटारिया, देवास विकास प्राधिकरण अध्यक्ष राजेश यादव, भाजपा अध्यक्ष राजीव खंडेलवाल, पूर्व विधायक राजेन्द्र वर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि, पुलिस महानिरीक्षक संतोष कुमार सिंह, कलेक्टर ऋषव गुप्ता, पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय, सीईओ जिला पंचायत हिमांशु प्रजापति, एएसपी मंजीत सिंह चावला, एएसपी ग्रामीण सूर्यकांत शर्मा, अपर कलेक्टर महेन्द्र सिंह कवचे, एसडीएम खातेगांव प्रवीण प्रजापति, सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी, प्रिंट एवं इलेक्ट्रानिक मीडिया के प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में लाडली बहना, किसान सहित विशाल जनसमूह उपस्थित था।

193 Views
What do you think?

Leave a Reply