
अनोखा तीर, खातेगांव। जिले के अंतिम छोर पर खातेगांव विधानसभा में पहली बार मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को खातेगांव विधानसभा में 2 घंटे से अधिक समय अपार जनसमूह के बीच पहुंचकर रोड शो किया। खातेगांव के विधायक आशीष शर्मा के नेतृत्व में विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक गांव से जनसमूह ने पहुंचकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का अभिवादन किया। हजारों की संख्या में जनसमूह सड़कों पर दोनों हाथों में पुष्पमाला एवं प्रतीक चिन्ह लिए 2 घंटे से अधिक समय तक अपने मुख्यमंत्री का इंतजार करते रहे। पहली बार किसी मुख्यमंत्री का इतना बड़ा लंबा रोड शो खातेगांव के इतिहास में अमर हो गया। जिधर देखो उधर एक ही अरमा आशीष शर्मा जन-जन की आवाज शिवराज मामा के जयकारे गूंज रहे थे। मुख्यमंत्री श्री चौहान के खातेगांव आगमन पर नगर की जनता सडकों पर उमड़ आई और उनका पुष्पों की वर्षा कर हार्दिक स्वागत किया। लोगों ने घरों की छतों एवं सड़क की दोनों ओर कतारबद्ध होकर मुख्यमंत्री पर पुष्पवर्षा की। लाडली बहने अपने प्यारे भैया एवं लाडली भाजियां अपने प्यारे मामा शिवराज सिंह चौहान के स्वागत में पुष्पों की वर्षा कर रही थी। छोटे-बड़े सभी मुख्यमंत्री की एक झलक पाने के लिए पलक पावड़े बिछाये आतुर थे। खातेगांव की जनता के अपार स्नेह से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अभिभूत हुए। मुख्यमंत्री श्री चौहान का रोड शो कृषि उपज मण्डी से प्रारम्भ हुआ। रोड शो तीन बत्ती चौराहा, गणेश मंदिर चौराहा, चौपाटी, अटल चौराहा, ईमली बाजार, चमन चौक, बस स्टेण्ड थाना, तहसील रोड से होकर सभास्थल डाक बंगले पहुंचा। दो किमी के लम्बे रोड शो में विभिन्न सामाजिक, धार्मिक, व्यापारिक, शासकीय तथा अशासकीय संगठनों ने मुख्यमंत्री श्री चौहान का पुष्पमालाओं से अभिनंदन किया। जगह-जगह बनाए गए सभा मंच से साहू समाज, जाट समाज, विश्नोई समाज, विश्वकर्मा समाज, मीणा समाज, कोरकू समाज, धनगर समाज, प्रजापति समाज, गायत्री परिवार, यादव समाज, जैन समाज, अग्रवाल समाज, मालवीय समाज सहित अन्य समाज के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। ढोल-ताशों के बीच रोड शो में अपार भीड़ के साथ आगे बढ़ा तो मध्यप्रदेश पंचायत सचिव संगठन, जिला पेंशनर संघ, अतिथी शिक्षक संघ, रोजगार सहायक संघ, बिजली ऑउटसोर्स संघ सहित बड़ी संख्या में विभिन्न धार्मिक एवं राजनीतिक संगठन के पदाधिकारियों के साथ ही विभिन्न समाजजनों ने अपने-अपने समाज के विशाल मंच से मुख्यमंत्री श्री चौहान का फूलों से स्वागत किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान को माँ नर्मदा का चित्र भेंट किया गया। वहीं केवट समाज ने नाव का मॉडल भेंट किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान के रोड शो के दौरान जलसंसाधन मंत्री तुलसी सिलावट, कृषि मंत्री कमल पटेल, सांसद विदिशा रमाकांत भार्गव, विधायक खातेगांव आशीष शर्मा, विधायक हाटपीपल्या मनोज चौधरी, विधायक बागली पहाड़ सिंह कन्नौजे, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती लीला अटारिया, भाजपा अध्यक्ष राजीव खण्डेलवाल, पूर्व विधायक राजेन्द्र वर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि, प्रिंट एवं इलेक्ट्रानिक मीडिया के प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में जन समूह उपस्थित था।
Views Today: 2
Total Views: 86

