भोपाल : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एक अगस्त को दोपहर 3 बजे हंसध्वनि सभागृह रवीन्द्र भवन भोपाल से प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के एक लाख से अधिक हितग्राहियों को वर्चुअली हितलाभ वितरण किया जायेगा। कार्यक्रम में 70 हज़ार हितग्राहियों का गृह प्रवेश एवं 30 हज़ार से अधिक हितग्राहियों को 300 करोड़ रूपये की प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय किश्त की राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से वितरित की जाएगी। मुख्यमंत्री श्री चौहान योजना का अनुभव और पक्का घर बनने के उपरांत उनके जीवन में आए परिवर्तनों को जानने के लिए लाभार्थियों से सीधा संवाद भी करेंगे।
कार्यक्रम का सीधा प्रसारण प्रदेश के समस्त नगरीय निकायों में दूरदर्शन मध्यप्रदेश, यूट्यूब, फेसबुक, ट्विटर एवं क्षेत्रीय चैनल्स के माध्यम से किया जाएगा। इस दौरान नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह उपस्थित रहेंगे।
96 Views

