योगाचार्य गुप्त की जन्म जयंती पर दी श्रद्धांजलि

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

खण्डवा-आदर्श योग एवं संस्कार प्रतिष्ठान के संस्थापक एवं शहर की तीन पीढ़ियों को योग एवं संस्कार शिक्षा प्रदान करने वाले योगाचार्य लक्ष्मीनारायण गुप्त गुरु की जन्म जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। नारायण बाहेती ने बताया कि गुरुजी की जन्म जयंती पर प्रात: सर्राफा स्थित तुलसी उद्यान में गुरु जी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

दोपहर व शाम को लायन्स क्लब खण्डवा द्वारा संचालित लायन्स भोजन सेवा केंद्र में गुरुजी की स्मृति में मरीजो परिजनों व जरूरतमन्दों को भोजन कराया गया। उक्त अवसर पर अध्यक्ष डॉ दिलीप जैन, सचिव नारायण बाहेती, कोषाध्यक्ष दामोदर गर्ग, प्रशिक्षक द्वारका प्रसाद शर्मा, जितेंद राठौड़, हर्ष मंडलोई, विजय सोनी, अनिल चौधरी व सदस्यों द्वारा योग चिंतन व गुरुजी के संस्मरण बताते हुए श्रद्धांजलि दी गई। द्वारका शर्मा ने सभी का आभार माना।

85 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!