Skip to content
Monday, 26 October 2026
भोपाल

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने बरगद, जामुन, महुआ और गुलमोहर के पौधे रोपे

1 min read
Text Size:

भोपाल : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने श्यामला हिल्स स्थित स्मार्ट उद्यान में बरगद, जामुन, महुआ और गुलमोहर के पौधे रोपे। मुख्यमंत्री श्री चौहान के साथ सोशल मीडिया प्रतिनिधि शैतान सिंह पटेल, वजेराम पटेल, प्रकाश भाऊ उईके, सदस्य जिला पंचायत मंडला जगत मरावी, प्रोफेसर अनिल पाण्डे, महेन्द्र चौहान और डॉ. अरुणा चौहान एवं सामाजिक कार्य डॉ. मुकेश तिलगाम ने पौधे लगाए।

मुख्यमंत्री श्री चौहान के साथ शिवा भवरे, आशीष, नेहा और नितिन ने अपने जन्म-दिन पर पौधे लगाए। उनके साथ आए परिवार के सदस्यगण कमला, हेमंत, आदित्य जैन, रितिक खटीक, युवराज पटेरिया और गणपत खटीक ने पौध-रोपण किया। आईसीएसआई कम्पनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनीष गुप्ता, योगेश खाकरे, पी.के.राय, अमित कुमार जैन एवं प्रदीप मुट्रेजा ने पौध-रोपण किया।

मुख्यमंत्री श्री चौहान के साथ पौध-रोपण में जनसंपर्क महाक्विज- जल जीवन मिशन के विजेता बालू सिंह पवार राजगढ़, नीलेश मिश्रा बड़वानी, दिव्य प्रकाश तिवारी सतना, अनुराग दुबे टीकमगढ़ और दिनेश चौधरी भोपाल भी शामिल हुए।

201 Views
What do you think?

Leave a Reply