Skip to content
Monday, 26 October 2026
खंडवा

कांग्रेस का मूंदी ब्लॉक का प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न

2 min read
Text Size:

खंडवा- जिले के तहत ब्लाक कांग्रेस कमेटी मूंदी का बीएलए/मण्डल/सेक्टर/ब्लॉक कार्यकारिणी का मूंदी ब्लॉक का प्रशिक्षण कार्यक्रम राजपूत धर्मशाला मूंदी में सम्पन्न हुआ। जिसमें प्रशिक्षक एआईसीसी मेंबर स्पेंसर लाल उपस्थित हुए। उन्होंने बीएलए मंडल सेक्टर के कार्यो पर व्यापक चर्चा की एवं प्रशिक्षण दिया। उन्होंने सबसे पहले बीएलए की भूमिका क्या है इस पर विस्तृत रूप से बताया, की चुनाव में बीएलए के क्या दायित्व है। उन्होंने बताया कि बीएलए निर्वाचन से संबंधित होता है, उसे मतदाता सूची में से गलत नाम काटने, जोड़ने व नाम सही करने का अधिकार होता है। इसी को लेकर विस्तृत जानकारी दी।
इस दौरान पूर्व विधायक राजनारायण सिंह एवं उत्तमपाल सिंह तथा मूंदी ब्लाक कांग्रेस के नव नियुक्त पदाधिकारियों सहित बीएलए/मंडल/सेक्टर अध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

साथ ही 10 लोगों ने क्रमश : हाकम सिंह आवल्या, लक्षमण पिता सीताराम आवल्या, विनोद भाई आवल्या, बसंत भाई आवल्या, राजू भाई आवल्या, अरुण भाई सिन्धखाल, रूपेंद्र सिंह सिन्धखाल, नरेंद्र भाई सिन्धखाल, विजेंद्र सिंह सिन्धखाल,
अशोक सिंह सिन्धखाल ने कांग्रेस की रीति नीति से प्रभावित होकर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। कांग्रेस पार्टी मेेंं सम्मिलित हुए समस्त लोगों को मूंदी ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष होसिलाल यादव ने बधाइयां देकर स्वागत किया। उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम में काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। संचालन एवं आभार मूंदी नगर कांग्रेस अध्यक्ष युवा नेता राहुल सिंह चौहान ने माना।

96 Views
What do you think?

Leave a Reply