Skip to content
Monday, 26 October 2026
भोपाल

संत रविदास महाराज जी के मंदिर के लिये सुरखी विधानसभा के हर गाँव से एकत्रित की जायेगी एक मुट्ठी मिट्टी

2 min read
Text Size:

भोपाल- सागर में संत रविदास जी महाराज के 100 करोड़ की लागत से बनने वाले भव्य मंदिर का 12 अगस्त को भूमि-पूजन किया जायेगा। राजस्व एवं परिवहन मंत्री  गोविंद सिंह राजपूत ने सुरखी विधानसभा क्षेत्र में एक अगस्त से संत रविदास जी महाराज की निकलने वाली शोभायात्रा की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक की। इसमें सुरखी विधानसभा क्षेत्र के अनुसूजाति-जनजाति, पिछड़ा वर्ग, महिला मंडल मोर्चा सहित के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी और शक्ति केन्द्र प्रभारी उपस्थित थे।

मंदिर के लिए एकत्र होगी सुरखी विधानसभा क्षेत्र के हर एक गाँव की मिट्टी

राजस्व एवं परिवहन मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश में संत, महात्माओं और उनके अनुयाइयों को सम्मान देने में कभी कोई कमी नहीं छोड़ी है। शोभायात्रा से सुरखी विधानसभा क्षेत्र के हर गाँव की मिट्टी एकत्रित कर संत रविदास जी महाराज के मंदिर के लिये समर्पित की जायेगी, जिससे सुरखी विधानसभा क्षेत्र का योगदान, श्रद्धा, प्रेम और आस्था मंदिर में हमेशा समाहित रहे। भूमि-पूजन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री चौहान सहित मंत्री एवं वरिष्ठ नेतागण शामिल होंगे। इससे पूर्व सुरखी विधानसभा क्षेत्र के हर गाँव में संत रविदास जी महाराज की शोभायात्रा निकाली जायेगी। यह शोभायात्रा सुरखी विधानसभा क्षेत्र के पाँचों मंडलों में एक साथ निकाली जायेगी।

मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि शोभायात्रा भव्यता से निकाली जायेगी, जिसमें सभी लोग शामिल होंगे। संत रविदास जी का व्यक्तित्व, उनके विचार किसी समाज विशेष की परिधि में नहीं बाँधे जा सकते, उनके विचारों एवं कार्यों ने विश्व का कल्याण किया है।

जिला पंचायत अध्यक्ष  हीरा सिंह राजपूत ने कहा कि शोभायात्रा पाँचों मंडलों में एक साथ निकाली जायेगी, जो हर गाँव पहुँचेगी। सुरखी, बिलहरा, राहतगढ़, सीहोरा, जैसीनगर मंडल क्षेत्र अंतर्गत आने वाले सभी शक्ति केन्द्रों में शोभायात्रा एक अगस्त से प्रारंभ होगी।

174 Views
What do you think?

Leave a Reply