सीएमएचओ ने हरसूद, खालवा व पंधाना ब्लॉक का किया निरीक्षण

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

खण्डवा- मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने पंधाना, हरसूद व खालवा ब्लॉक में स्वास्थ्य केन्द्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र हरसूद व पंधाना में ओपीडी व पोषण पुनर्वास केन्द्र का निरीक्षण कर, भर्ती बच्चों के स्वास्थ्य की जानकारी ली। साथ ही उन्होंने पोषण प्रशिक्षक को निर्देश दिए कि शत-प्रतिशत बच्चें भर्ती हो यह सुनिश्चित करें। निरीक्षण के दौरान उन्होंने लक्ष्य अनुसार आभा आईडी कार्ड बनाने के लिए बी.एम.ओ. को निर्देश दिए।

इसी क्रम में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र आशापुर, आरुद एवं बोरगांव में प्रसव कक्ष, ओपीडी, दवाई वितरण केन्द्र का भी निरीक्षण कर पंधाना बी.एम.ओ. डॉ. तंतवार व आशापुर के चिकित्सक डॉ. जाट को आवश्यक निर्देश दिए। पीएचसी आरुद में टीकाकरण कार्यक्रम का निरीक्षण कर एएनएम से टीकाकरण संबंधी जानकारी ली। उन्होंने समस्त स्टॉफ को समय पर अस्पताल में आकर स्वास्थ्य सेवाएं देने के निर्देश दिए। हरसूद के वार्डों में जाकर स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं द्वारा की जा रही दस्तक अभियान की गतिविधियां देखी। इस दौरान सीबीएमओ, जिला कार्यक्रम प्रबंधक मौजूद थे।

101 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!