Skip to content
Friday, 9 October 2026
खंडवा

साईं मंदिर के स्थापना दिवस पर हुए धार्मिक कार्यक्रम

1 min read

खंडवा- ग्राम नागचून में श्री साईं मंदिर का स्थापना दिवस धार्मिक सद्भावना, हर्षोल्लास और आस्था भाव के साथ धूमधाम से मनाया गया। साईं परिवार ग्राम नागचुन के सरपंच स्वस्तिक (सौरव) चौरे और अध्यक्ष शरद चिरकटे ने बताया कि स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में दो दिवसीय कार्यक्रम के तहत श्री साईं भजन संध्या, बाबा की पालकी और विशाल भंडारा आयोजित हुआ। साईं बाबा की पालकी सुबह 8.30 बजे से साईं मंदिर नागचुन से प्रारंभ हुई। वहीं संध्या 7 बजे से मंदिर में महाआरती के बाद केक काटा गया।

दसवें साईं स्थापना दिवस पर शिर्डी से बाईजा मां व तात्या कोते पाटिल के परपोते भैया सर्जेराव कोते पाटिल विशेष रूप से पधारे। साईराम ग्रुप के सुनील दवाड़े, आशीष कनाडे, राकेश प्रभारी, दशरथ मोहे, महेश कनाडे, सोहन साई, वासुदेव मोहे, जैकी रेवतानी, कमल नागपाल सहित समस्त साईं परिवार ने स्थानीय साईं भक्तों और समस्त ग्रामवासी भक्त बड़ी संख्या में शामिल हुए।

75 Views

Leave a Reply