Skip to content
Friday, 9 October 2026
खंडवा

दिव्यदित्य शाह ने किया विकास कार्यो का भूमिपूजन

1 min read

खंडवा- पूरे प्रदेश में विकास पर्व के माध्यम से करोड़ों रुपए के विकास एवं निर्माण कार्य कराए जा रहे हैं। हरसूद विधानसभा में भी विधायक व वनमंत्री डा. कुंवर विजय शाह के प्रयासों बड़ी सौगातें प्रदेश शासन द्वारा प्राप्त हो रही है। समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि मंत्री श्री शाह के प्रयास से ग्राम विकास पर्व के अंतर्गत विकास कार्याे का भूमि पूजन किया जा रहा है।

  विकास कार्यो की श्रृंखला में ग्राम पंचायत निशानिया में मुख्य अतिथि के रूप जिला पंचायत उपाध्यक्ष दिव्यदित्य शाह ने ग्राम पंचायत निशानियां में रोड का भूमि पूजन कर स्ट्रीट लाइट का शुभारंभ किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता हरसूद जनपद अध्यक्ष ममता सावनेर ने की। कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष संतोष सोनी, विधायक प्रतिनिधि नर्मदा प्रसाद तवर, कमल खंडेलवाल, रमाकांत पटेल, ग्राम पंचायत निशानिया सरपंच वंदना पति परमानंद पटेल उपस्थित थे। अंत में आभार विनोद पटेल ने माना।

91 Views

Leave a Reply