Skip to content
Monday, 26 October 2026
भोपाल

पचमढ़ी मानसून मैराथन 23 जुलाई को देशभर से 1350 से अधिक धावक मैराथन में लेंगे हिस्सा

1 min read
Text Size:

भोपाल- पचमढ़ी में 23 जुलाई, रविवार को पचमढ़ी मानसून मैराथन का पाँचवां संस्करण होगा। मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड के सहयोग से ‘एडवेंचर एंड यू’ (के.ए. कनेक्ट) यह मैराथन कर रहा है। नागपुर, मुंबई, नई दिल्ली, जयपुर, भोपाल और इंदौर सहित देशभर से प्रतिभागी शामिल होने के लिए पचमढ़ी पहुँच रहे हैं। मैराथन को देशभर से मिले अच्छे रिस्पॉन्स के कारण कुल 1350 से अधिक रजिस्ट्रेशन हुए हैं। यह अब तक के संस्करणों में सबसे ज्यादा रजिस्ट्रेशन है। 

4 श्रेणियों में होगी मैराथन

मैराथन चार श्रेणियों- 5 किलोमीटर, 10 किलोमीटर, 21 किलोमीटर और  42 किलोमीटर में होगी। सभी दौड़ की शुरुआत एमपीटी ग्लेनव्यू से होगी। विजेताओं को सर्टिफिकेट, ट्रॉफी और मेडल दिए जाएंगे। यह दौड़ टाइम्ड रन हैं। प्रतिभागियों को एक टाइमिंग चिप, सर्टिफिकेट, ड्राई-फिट मैराथन टी.शर्ट, फिनिशर्स मेडल, पोस्ट रेस रिफ्रेशमेंट और पूरे रूट पर सपोर्ट मिलेगा। 

एक जिला एक उत्पाद योजना में नर्मदापुरम (होशंगाबाद) जिले में पर्यटन को चुना गया है। इसी योजना में स्थानीय जिला प्रशासन ने 52 हफ्ते की 52 गतिविधियां चिन्हित की हैं, जिनमें यह मैराथन भी है।

85 Views
What do you think?

Leave a Reply