प्रियंका गांधी की ग्वालियर जनसभा का सीधा प्रसारण देखा

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

खंडवा- कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के गढ़ ग्वालियर में जन आक्रोश महारैली के जरिए चुनावी अभियान का आगाज किया। ग्वालियर के मेला ग्राउंड पर सभा में प्रियंका गांधी ने बृज भाषा में संबोधन दिया। जिला मीडिया प्रभारी प्रेमांशु जैन ने बताया कि कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी  मध्यप्रदेश के ग्वालियर के दौरे पर आई थी। प्रियंका गांधी सर्वप्रथम लक्ष्मीबाई की प्रतिमा स्थल पर पहुँची यहां पर माल्यार्पण करने के पश्चात सभास्थल पर पहुँचकर विशाल आमसभा को संबोधित किया। प्रियंका गांधी के साथ प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ एवं अन्य वरिष्ठ कांग्रेसजन भी मौजूद थे।

ग्वालियर दौरे एवं विशाल जनसभा का सीधा प्रसारण एलईडी के माध्यम से शुक्रवार को खंडवा के घंटाघर चौक कांग्रेसजनों ने देखा। इस अवसर पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष डॉ मुनीश मिश्रा, अवधेश सिसोदिया, ओंकार पटेल, इंदल सिंह पवार, कुंदन मालवीय, अजीज़ मदनी, शांतनु दीक्षित, दीपक मुल्लु राठौर, राघवेंद्र मंडलोई, आसिम पटेल, देवेंद्र जैन, डा. जगदीशचंद चौरे, यशवंत सिलावट, हुकुम मेलुन्दे, रईस अब्बासी, अनुराग अत्रे, दिव्यांश ओझा, मनोज मंडलोई, जयप्रकाश वर्मा, शैलेश पालीवाल, प्रेमांशु जैन, कड़वा पटेल, रिंकू सोनकर,अय्यूब लाला, विशाल सोनी, विशाल जैन, संदेश तिवारी, वामनराव जाधव, राजकुमार सोनी, रचना तिवारी, मोनिका मंडरे, मीनू मंडलोई, श्रेया मंडलोई, प्रतिभा कसेरा सहित आम नागरिकगण एवं कांग्रेसजन उपस्थित थे।

72 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!