Skip to content
Monday, 26 October 2026
देवास

मुख्य मुक्तिधाम का सभापति ने किया औचक निरीक्षण

2 min read
Text Size:

देवास- शहर के मुख्य मुक्तिधाम का औचक निरीक्षण सभापति रवि जैन के द्वारा नेता सत्तापक्ष  मनीष सेन के साथ किया गया। सभापति ने मुक्तिधाम पर नगर निगम द्वारा की जाने वाली समस्त व्यवस्थाओ का निरीक्षण कर स्वास्थ्य अधिकारी जितेन्द्र सिसोदिया से जानकारी ली तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिये। मुक्तिधाम पर शवो के दाह संस्कार के लिए कंडो के संबंध मे स्वास्थ्य अधिकारी से जानकारी ली। ठेकेदार से अनुबंध अनुसार कंडो का वजन अनुसार कंडे ठेकेदार से प्राप्त नही हो रहे है। इस संबंध मे स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि सूचना प्राप्त होने पर ठेकेदार को कंडे प्रदाय मे वजन कम क्यो आ रहा है इस हेतु सूचना पत्र दिया गया है।

इसका 24 घण्टे मे उत्तर दिये जाने हेतु कहा तथा स्वास्थ्य अधिकारी ने कहा कि अनुबंध अनुसार ही कंडे क्रय किये जावेगें सुधार नही होने पर इनकी स्वीकृत निविदा निरस्त कर नई निविदा आमंत्रित की जावेगी। इस पर सभापति द्वारा संबंधित ठेकेदार को समक्ष मे बुलाकर अनुबंध अनुसार कंडे प्रदाय किये जाने के लिए एक मौका ओर दिये जाने हेतु स्वास्थ्य अधिकारी को कहा। इसके पश्चात कंडो का वजन कम पाये जाने पर निविदा निरस्त कर नई निविदा आमंत्रित करें जिससे आमजनो को आर्थिक हानी न हो इसी के साथ सभापति ने वहॉ के सामुदायिक शौचालय को भी प्रतिदिन तीन समय मे सफाई की जाकर स्वच्छता रखने हेतु कहा। सत्तापक्ष नेता श्री सेन द्वारा परिसर को साफ सुथरा रखने के साथ ही किटनाशक दवाई तथा फिनाईल का छिडकाव प्रतिदिन किये जाने के हेतु स्वाच्छता निरीक्षक रवि गोयनार को कहा।

96 Views
What do you think?

Leave a Reply