Skip to content
Friday, 9 October 2026
देवास

बोल बम, जय बाबा रामदेव के नारों से गूंज रहा श्रीराम मंदिर

2 min read

देवास- अजमल घर अवतारी बाबा रामदेव की जय एवं बोल बम के नारो से प्रतिदिन श्रीराम मंदिर प्रांगण इटावा गंूज रहा है। श्रीराम हनुमान सेवा संचालन समिति के कार्यकर्ता एवं महिलाए तीर्थ यात्रीयो की सेवा मे लगे हुवे है। समिति अध्यक्ष दिलीप बांगर ने बताया की श्रावण मास के पवित्र अवसर पर हजारों की संख्या में भक्तजन रामदेवरा पैदल (राजस्थान) एवं बाबा महाकाल का जलाभिषेक करने जाने वाले कावड़ यात्री श्रीराम मंदिर पर पहुँचकर भोजन एवं विश्राम का लाभ प्राप्त कर रहे है।

श्रावण के प्रति सोमवार को प्रात: 8 से 9 बजे तक रामेश्वर महादेव के महा अभिषेक, पुजन में भी बड़ी संख्या मे शिवभक्त सम्मिलित हो रहे है। बांगर ने बताया की भोपाल, होशंगाबाद, खण्डवा, हरदा, सीहोर, देवास जिले से प्रतिवर्ष हजारो की संख्या मे महिला, पुरुष जय बाबा री का जयघोष करते हुए हाथो मे ध्वजा लेकर रामदेवरा (राजस्थान) पैदल यात्रा करते हैं।

माँ चामुण्डा की नगरी देवास में एक मात्र श्रीराम मंदिर पर पैदल जाने वाले भक्तों के लिये भोजन एवं ठहरने की व्यवस्था है। एक माह तक शतत चलने वाले भण्डारे में श्रीराम मंदिर के कार्यकर्ता अपने हाथो से भोजन आदि बनाकर यात्रीयो की सेवा में लगे हुए है। सेवा समिति के भेरूसिंह ठकुर, संतोष सिंह चावड़ा, श्रीमति आशा बांगर, राधेश्याम वर्मा, मुकुल बांगर, कैलाश मामा गहलोत, गजेन्द्र ठाकुर, राधेश्याम कारपेक्टर, मोनिका बांगर, संजय झरबड़े, जितमल प्रजापति, हेमंत चक्रवर्ती, उदित राव बांगर ने समस्त शहर के श्रद्धालुजनों से आग्रह किया है कि सेवा कार्य में सम्मलित होकर पुण्य लाभ प्राप्त करे।

123 Views

Leave a Reply