ओवरब्रिज से कूदी किशोरी हुई दुष्कर्म का हुई शिकार

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

खंडवा- रेलवे ओवरब्रिज से छलांग लगाने वाली नाबालिग पीड़िता के होश में आने के बाद हैरान करने वाला मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार पीड़िता ने आत्महत्या का कदम इसलिए उठाया था कि उसके साथ गैंग रेप हुआ था। नाबालिग द्वारा वारदात के बाद आत्महत्या की कोशिश के बाद पुलिस प्रशासन ने आनन-फानन में रेप का मामला दर्ज कर 2 आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। बीते रविवार को एक नाबालिग छात्रा ने रेलवे ओवरब्रिज से छलांग लगा दी थी, जिसके बाद गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के बाद वह खतरे के बाहर है, वहीं अब इस मामले में गैंगरेप की बात सामने आई है।

 पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि, पीड़ित ने खुद के साथ हुई ज्यादती से आहत होकर रेलवे ब्रिज से छलांग लगाकर आत्महत्या करने कि कोशिश की थी। गनीमत यह रही कि वह बच गई। जिला अस्पताल में इलाज जारी है।
इधर, पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को हिरासत में लेकर मामले की जांच कर रही है। खंडवा एसपी सत्येंद्र कुमार शुक्ला ने बताया कि गैंगरेप के मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया गया और मामले की जांच जारी है। पीड़ित का इलाज अस्पताल में जारी है और वह खतरे से बाहर है।

85 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!