Skip to content
Friday, 9 October 2026
खंडवा

अभा दिगंबर जैन महिला मंडल का गठन

1 min read

खंडवा- अखिल भारतीय जैन महिला मंडल धार्मिक आयोजनों के साथ ही सामाजिक दायित्वों का भी निर्वहन कर रहा है। समाज के सचिव सुनील जैन ने बताया कि प्रतिवर्ष मंडल परिषद के चुनाव आयोजित होते हैं। इस वर्ष भी महिला मंडल की संरक्षिका चंदा कासलीवाल के मार्गदर्शन में अखिल भारतीय जैन महिला मंडल के चुनाव  होकर शपथ विधि कार्यक्रम संपन्न हुआ।

मंडल में विजया रावका अध्यक्ष, गुणमाला सेठी सचिव, निरुपमा बैनाडा कोषाध्यक्ष, मधु पाटनी सचिव, उमा गंगवाल, हीरामणि बैनाडा उपाध्यक्ष, संगीता रावका सांस्कृतिक सचिव चुनी गई। कार्यक्रम का संचालन एवं आभार माला गदिया ने किया।

250 Views

Leave a Reply