Skip to content
Friday, 9 October 2026
खंडवा

जावर में बनेगा उप तहसील कार्यालय, विधायक ने किया भूमिपूजन

1 min read

खंडवा– पूरे प्रदेश में विकास पर्व के माध्यम से करोड़ों रुपए के विकास एवं निर्माण कार्य कराए जा रहे हैं। खंडवा विधानसभा क्षेत्र में भी विधायक देवेंद्र वर्मा के प्रयासों से क्षेत्र को बड़ी सौगाते प्रदेश शासन द्वारा प्राप्त हो रही है।  समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि विधायक श्री वर्मा के प्रयास से ग्राम जावर में एक करोड़ 24 लाख की लागत से उप तहसील टप्पा कार्यालय भवन खुलने जा रहा है। शुक्रवार को विधायक श्री वर्मा ने ग्राम जावर में ग्रामवासियों की उपस्थिति में विधि विधान भूमि पूजन किया।

टप्पा कार्यालय खुल जाने से जावर के आसपास के लगभग 40 गांव के नागरिक एवं किसानों को इसका लाभ प्राप्त होगा। इस अवसर पर विधायक देवेंद्र वर्मा के साथ मंडल अध्यक्ष गोविंद वर्मा, भानु प्रताप सिंह, सरपंच अमित मालवीय, सुनील जैन, ज्ञान सिंह सावनेर, गज्जू पटेल,  रविंद्र लाड, हरीश सेन, कृष्ण पाल सिंह, दिलीप यादव के साथ ही ग्राम के सरपंच, सचिव एवं क्षेत्र की जनता उपस्थित थी।

97 Views

Leave a Reply