बच्चों को तिलक नही लगाने देने पर संस्था राम राम के कार्यकर्ता पहुंचे विद्यालय, मंगवाई माफी

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

देवास- विगत दिनों होली ट्रिनिटी स्कूल में वहां के फादर एवं शिक्षक द्वारा बच्चों को मस्तक पर तिलक नही लगाने का कहते हुए बच्चों को कक्षा के बाहर खड़ा कर दिया। विद्यालय द्वारा हिन्दू धर्म के खिलाफ रची जा रही साजिश से समग्र हिन्दू समाज में रोष व्याप्त है। शहर में हिंदू संस्कृति पर रोक लगाने के विरोध में संस्था राम राम के पदाधिकारी व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में विद्यालय पहुंचे और अपना विरोध दर्ज कराया। संस्था संस्थापक शैलेंद्र सिंह पवार (भाई साहब)  ने कहा कि हिन्दू धर्म हमारा सनातन धर्म है। हमारे धर्म के खिलाफ कृत्य रचने वालो ऐसे विद्यालय का हम कड़ा विरोध करते है।

माँ-बाप अपने बच्चो को विद्यालय में अच्छी शिक्षा ग्रहण करने के लिए भेजते है। यदि शिक्षा के मंदिर में धर्म विरोधी कृत्य होंगे तो संस्था राम राम व समग्र हिन्दू समाज सहन नही करेगा। संस्था ने ऐसे स्कूलों से निवेदन किया कि हिंदू संस्कृति का मजाक न बनाया जाए। हिन्दू धर्म विरोधी कृत्य को लेकर विद्यालय के फादर और शिक्षक को कड़े शब्दों में समझाइश देते हुए माफी मंगवाई। इस दौरान संस्था राम राम जयपाल सिंह पवार, अजय तोमर पार्षद, नीरज वर्मा, पं. निलेश वर्मा, बंटू नेता, भूपेश ठाकुर पार्षद,  राम चौधरी, पंकज खाटवा, कपिल थीटे, रमन चौधरी, राजकिरण मीणा, भरत बना, सोनू त्रिवेदी, कुणाल मराठा, चेतन देवलिया, लखन, जीतू रघुवंशी, धीरज शर्मा, लक्ष्मण शर्मा, मोनू त्यागी, ओम मांडले, शेखर मंडे, गौतम जाधव, आनंद मंसारे, विशाल पवार, पंकज शिंदे, नीतीश प्रजापत, दीपक सूर्यवंशी, शुभम् चौहान, विशाल पवार, अंकित गोड़, मयंक पाटीदार, राहुल मालवीय आदि उपस्थित थे।

Views Today: 2

Total Views: 104

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!