जिला पंचायत सीईओ ने की विभागीय योजनाओं की समीक्षा

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

खण्डवा- मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत शैलेन्द्र सिंह सोलंकी ने  जिला पंचायत सभाकक्ष में बैठक लेकर ग्रामीण विकास विभाग की योजनाओं की समीक्षा की। बैठक में श्री सोलंकी ने मनरेगा के अमृत सरोवर, लेबर नियोजन, एनएमएमएस के माध्यम से मजदूरों की उपस्थिति, शासन द्वारा अनुमत्य निर्माण कार्य ही कराने, आंगनवाड़ी भवन, विगत वर्ष के अपूर्ण कार्य पूर्ण करने, स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत शौचालय निर्माण, ग्रामों को ओडीएफ+ करने, और प्रधानमंत्री आवास योजना के आवास समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए। बैठक में सभी जनपद के सहायक यंत्री, उपयंत्री एडीईओ, पीसीओ, बीपीओ, बीसी एवं जिला पंचायत के पीओ, एपीओ एवं उपयंत्री उपस्थित रहे।

119 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!