Skip to content
Monday, 26 October 2026
खरगोन

सीएमएचओ ने करही प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का किया औचक निरीक्षण

2 min read
Text Size:

खरगोन- मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एमएस सिसोदिया ने  प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र करही का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। सीएमएचओ डॉ. सिसोदिया के साथ जिला विस्तार माध्यम अधिकारी श्रीमती भारती पटेल एवं इंचार्ज मीडिया स्वास्थ्य विभाग  जितेंद्र गुप्ता आदि उपस्थित थें इस निरीक्षण के दौरान प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र करही के संस्था प्रभारी डॉ. साउ जोशी, मेडिकल ऑफिसर डॉ आकाश पाटीदार एवं समस्त स्टाफ ड्यूटी पर उपस्थित था। सीएमएचओ डॉ सिसोदिया ने दवाई स्टोर विभाग, प्रसव कक्ष, महिला वार्ड, वैक्सीन कक्ष, ड्रिप एवं इंजेक्शन कक्ष, ओपीडी कक्ष, बायो मेडिकल वेस्ट एरिया एवं हर्बल गार्डन आदि का निरीक्षण किया। उन्होंने निरीक्षणक के दौरान करही हॉस्पिटल के कार्याे की सराहना भी की। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र करही विगत सात वर्षों से लगातार कायाकल्प अभियान में प्रथम आ रहा है। इसके लिए सीएमएचओ डॉ. सिसोदिा ने हर्ष जताते हुए करही हॉस्पिटल एवं समस्त स्टाफ को बधाई देते हुए भविष्य में और बेहतर करने के लिए शुभकामनाएं दी।

संस्था प्रभारी डॉ जोशी ने हॉस्पिटल में फार्मासिस्ट, स्टॉफ नर्स, लेब टेक्नीशियन, वार्ड बॉय, स्वीपर आदि स्टाफ की कमी एवं संस्था पर कुछ आवश्यक मानव संसाधन, सामग्री की आवश्यकता है जिसकी मांग की। जिसे सीएमएचओ डॉ. सिसोदिया ने जल्द से जल्द करवाने का आश्वासन दिया गया। इस दौरान डॉ आकाश पाटीदार, मनोज कुशवाह, लोकेन्द्र शर्मा, कुलदीप चौहान, अमित कुमार नेभानी, प्रवीण कर्मा, राहुल सेन, रानी गोस्वामी, उमा भोंसले  सतीश वर्मा, रूखमणी वर्मा आदि हॉस्पिटल स्टाफ उपस्थित रहा।

96 Views
What do you think?

Leave a Reply